अहले बैत (अ) समाचार एजंसी अबना के अनुसार शाम में हरम हज़रत ज़ैनब (अ) के रौज़े से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित '' हजरुलअसवद'' क्षेत्र में आतंकवादियों और हरम के रक्षकों के बीच भयंकर झड़पें हुई हैं। यह क्षेत्र पिछले दो साल से तकफीरियों द्वारा नियंत्रित था जबकि हरम के रक्षकों का अंतिम लक्ष्य यही इलाक़ा है।
हजरुलअसवद जो दमिश्क से आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है दक्षिण दमिश्क के उन क्षेत्रों में से है जिनमें सबसे अधिक आबादी पाई जाती है। सीरिया में युद्ध शुरू होने से पहले साठ हजार से अधिक लोग इस इलाके में जीवन बिता रहे थे।
हजरुलअसवद अभी भी आतंकवादी टोलियों दाइश और जिबहतुलनस्रह का ठिकाना है।
नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार हरम के रक्षकों और आतंकवादियों के बीच हुई भयंकर झड़पों में दसियों आतंकवादी मारे गए हैं।
9 दिसंबर 2014 - 06:36
समाचार कोड: 656956
शाम में हरम हज़रत ज़ैनब (अ) के रौज़े से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित '' हजरुलअसवद'' क्षेत्र में आतंकवादियों और हरम के रक्षकों के बीच भयंकर झड़पें हुई हैं।